बिलासपुर। बिलासपुर में कांग्रेस के लिए समर्पित नेता और विभिन्न सम्मानजनक पदों पर बिलासपुर का सम्मान बढ़ाने वाले स्वर्गीय पंडित राम गोपाल तिवारी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

लोकसभा सांसद, नाफेड अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के दौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के मंत्री रह चुके स्वर्गीय राम गोपाल तिवारी का नॉटेबल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश वार्ड पूरे देश में काफी मान और नाम था। उनके नाती अपूर्व तिवारी ने आज यहां पत्रकारों के सामने कहा कि बिलासपुर में नये कांग्रेस भवन का निर्माण करने के लिए जिस तरह कांग्रेस पार्टी को जमीन आवंटन में परेशानियां हो रही हैं। उसे देखते हुए अपूर्व तिवारी कहा कि तिफरा में हाईटेक बस स्टैंड के पास उनकी निजी जमीन है। जिसमें से 10000 वर्ग फुट जमीन वे प्रस्तावित कांग्रेस भवन के निर्माण के लिए निशुल्क देने को तैयार हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता पिछले 6 महीने से नए कांग्रेस भवन के लिए जमीन की तलाश कर रहे है। लेकिन उन्हें जमीन नही मिल पा रही है। पुराना बस स्टेंड के पास जमीन की तलाश पूरी हो गई थी लेकिन भाजपा नेताओं के विरोध के कारण वह भी खटाई में पड़ गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
