तखतपुर। तखतपुर थाना अंतर्गत जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम भंवराकछार के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकल को ठोकर मार दी। इस सफल हादसे में 2 युवकों की मौके पे ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया।
भंवराकछार निवासी दीपक यादव उम्र 25 वर्ष अपने साथी अभय पाठक पिता विनोद पाठक उम्र 26 वर्ष निवासी खुड़िया लोरमी थाना व राजेंद्र कुमार पिता भावर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी सुरही खुड़िया लोरमी थाना के साथ अपने मोटरसाइकिल से टिंगीपुर गए थे। वहां से लौटते वक्त ग्राम भंवराकछार के पास पहुँचे ही थे कि लोरमी की ओर से आ रही ट्रक के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सीधा मोटर साइकिल को अपने चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल चालक दीपक यादव, अभय पाठक दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गया।
वही पीछे बैठे राजेंद्र काफ़ी दूर जा गिरा और घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जूनापारा चौकी में दिया। जूनापारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों युवकों को तखतपुर भेजा। वही गंभीर युवक को तखतपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वही ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मृतक दोनों युवक दीपक यादव व अभय पाठक का विवाह नहीं हुआ है। घायल राजेंद्र कुमार के दो बच्चे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
