जशपुर। जशपुर सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। सवारी से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में चार लोगों को तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक बुधनाथ अपनी पत्नी, बच्चे सहित शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोनक्यारी गया था। आज दोपहर सोनक्यारी से कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद सभी ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान करदन घाट घाघरा रोड छतौरी कापुकोना में मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सीधे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
घटना में एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की भीड़ जमा हो गई है। मृतकों में ऑटो चालक बुधनाथ पिता बैजू, पत्नी फूलमती, सेवंती और बृहस्पति बाई शामिल है। जबकि आटो बैठे दो अन्य सवारी दिलेश्वर राम और निर्मल तिग्गा की स्थिति नाजुक गंभीर होने के कारण उन्हें अंबिकापुर के जिला अस्पताल में रिफर किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
