बिलासपुर। जिले के कप्तान नशे और नशेड़ियों के खिलाफ निजात अभियान चला रहे है तो दूसरी ओर उनके ही मातहत नशेड़ियों को प्रश्रय दे रहे है। आज अभिलाषा परिसर में एक पत्रकार और प्रेस क्लब की महिला पदाधिकारी पर नशेडची ने केवल इसलिए हमला कर दिया की उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए। पुलिस हमलावर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पत्रकार दंपत्ति के ही खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
अभिलाषा परिसर में बना शापिंग काम्प्लेक्स इन दिनों शहर और स्थानीय नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है जहां MDM, चरस,गांजा,कोकीन जैसे नशे का सेवन खुलेआम किया जा रहा है और माहौल खराब किया जा रहा है।जिससे कालोनी के निवासी परेशान है और प्रतिदिन दुर्व्यवहार और छेड़खानी के शिकार हो रहे है …ऐसी ही घटना 7जून बुधवार को प्रेसक्लब पदाधिकारी ऋतु साहू और cgupdate.in के वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू के साथ घटित हुई ।बुधवार की रात 8 बजे अभिलाषा परिसर निवासी नशेड़ी प्रतापसिंह परिहार ने उधारी के पैसे देने से इनकार करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी और दो कौड़ी के पत्रकार 100-100 रुपए में बिकने वाला बताया और वहां रखे डंडे कुर्सी और लोहे से हमला कर दिया जिससे पत्रकार सतीश साहू को नाक आंख के पास गम्भीर चोटें आई इस दौरान उक्त नशेड़ी ने ऋतु के साथ भी झूमाझटकी की ।मामले की जानकारी देने के लिए 112 और सिरगिट्टी थाने को खबर की गई पर कोई रिस्पांस नही मिला तब मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में कई गई जहां 294,323,506 के तहत मामला दर्ज किया गया,पर मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने वाले नशेड़ी की काउंटर रिपोर्ट पर पुलिस ने 427,34 जैसे धारा पीड़ित के खिलाफ ही लगा दी,जबकि पार्थी ऋतु,साहू,सतीश साहू द्वारा पहले ही मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी को दुकान में तोड़फोड़,मारपीट,महिला से दुर्व्यवहार के बारे में रिपोर्ट में लिखने को कहा गया था जिसे sirgitti पुलिस द्वारा नहीं लिखा गया। उक्त मामले की शिकायत ऋतु साहू ने आज महिला थाने में की साथ ही एडिशनल एस्पी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्य वाई की मांग की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 31, 2026तलवार और चाकू लेकर घूम रहे थे 6 लोग, आधी रात पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ लिया, वारदात करने की थी तैयारी
बिलासपुरAugust 31, 2026विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रतनपुर में भव्य रैली, मंदिर ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, गैर हिन्दुओं को दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
बिलासपुरAugust 30, 2026जेन-जी शब्द पर रघु ठाकुर की आपत्ति, कहा- विदेशी प्रभाव और पूंजीवाद से तय हो रहे आंदोलनों के एजेंडे
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार, फिर क्या हुआ.. पढ़े खबर…
