जशपुर में पहाड़ी कोरवा महिला से रेप के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
जशपुर। भाजपा नेता द्वारा जशपुर में आदिवासी महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। एक तरफ बर्थडे पार्टी चल रही थी और डीजे का शोर शराबा था। इसी बीच भाजपा नेता ने महिला को उठा ले गया और उसकी अस्मत लूट ली। इस दौरान महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए चीखती चिल्लाती रही लेकिन डीजे के शोर में किसी ने कुछ नही सुना और फिर उसे उसी हालत में छोड़कर भाग निकला।
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष जनजाति कोरवा से हिमायत रखने वाले तमाम राजनीतिक दल हैं। समय समय पर इनके लिए कुछ न कुछ करने का दावा भी करते रहते हैं. मगर इस बार इसी जनजाति की महिला पर न केवल भाजपा नेता सरयू पैकरा ने बुरी नजर डाली, बल्कि उसकी अस्मत को भी तार तार कर दिया। हालांकि शिकायत के बाद भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीजेपी नेता और सामरबहार के पूर्व जनपद सदस्य सरयू पैकरा के घर 8 जून की रात बर्थ डे पार्टी चल रही थी। घरवालों के साथ ही गांव के लोग भी इसमें शामिल थे। डीजे का शोर शराबा भी चल रहा था। इसी बीच किसी काम से घर में आई पहाड़ी कोरवा महिला को देखकर सरयू पैकरा की नीयत बिगड़ गई। हवस में अंधा हो चुका सरयू मौका देख रहा था। डीजे के शोर का फायदा उठाते हुए सरयू महिला का मुंह दबाकर घर से कुछ दूर उठा ले गया। घर में बर्थडे की पार्टी चल रही थी, इधर आरोपी हैवानियत की सारी हदें पार कर रहा था। महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे बेसुध हालत में वहीं छोड़कर आरोपी भाजपा नेता फरार हो गया। 9 जून की सुबह जब मनरेगा में काम करने जा रही महिलाओं ने पीड़िता को देखा तो इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी। पीड़िता को घर लाने के बाद परिवार को लोगों ने बगीचा थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
