बिलासपुर। अल्काइन वाटर प्लांट मैं निवेश कर 6 माह में पैसा डबल हो जाने का झांसा देकर ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले एक दंपत्ति को बिलासपुर की पुलिस ने बालको से गिरफ्तार किया है।
28 अप्रैल 23 को अहाना फ्रांसिस निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर ने थाने में आकर एक लिखित शिकायत पेश किया था। शिकायत में कहा गया की सुभाष ताती, मीना ताती एवं अन्य लोगों ने उसके और भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। खा गया की इसमें निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल हो जाएगा। उनके दावे पर भरोसा करके उसने स्वयं और उनके भाई और बहन ने पैसा निवेश कर दिया। इस शिकायत के आधार पर ताती दंपत्ति के खिलाफ धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। शिकायत के बाद से आरोपी दंपत्ति फरार थे।
विवेचना के दौरान यह पता चला है कि आरोपीगण ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं। प्रार्थी से पुराना जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए अल्कलाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 3 लाख से अधिक रकम ले लिए थे। आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है। जांच के बाद ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना पाया गया है।
तारबहार पुलिस ने आरोपियों सुभाष ताती पिता स्व गोविंदराम ताती उम्र 48 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर सी टाइप व मीना ताती उर्फ नीना ताती पति सुभाष ताती उम्र 38 वर्ष को सोमवार को कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे,शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
