बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र के बुधवारी बाजार में आग लग गई है। इस घटना में सौ से ज्यादा दुकानें और गुमटियां जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना से बुधवाड़ी बाजार में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों को लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुधवार को तड़के बिलासपुर के बुधवारी बाजार में आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस थाने को दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इधर कई लोगों ने दुकान के मालिकों को फोनकर के सूचना दी लिहाजा वो भी दौड़ते भागते बाजार पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की दुकानों और उसमे रखे समानों को निकालने का अवसर ही नहीं मिला। बताया जा रहा है की बाजार में सुबह 4 बजे के आसपास आग लगी जो देखते ही देखते पूरे बाजार को अपने चपेट में ले लिया।
दुकानों में आग लगने की सूचना पाकर बुधवारी बाजार के व्यापारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद आग इतनी भयंकर की की इसकी चपेट में आकर कई दुकानें राख हो गई हैं।
आग में राख हुई दुकानों और गुमटियों की संख्या लगभग 100 बताई जा रही है।
इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन होना अभी बाकी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
