रायगढ़। भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने रायगढ़ नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सात साल पुराना है स्थानीय विधायक की शिकायत पर जांच हुई थी जिसमे सारे अधिकारी दोषी पाए गए थे। जांच रिपोर्ट के बाद कोर्ट में 20 हजार पेज का चलान पेश किया गया था। इसके बाद कुछ अधिकारियों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी।
दरअसल 2016 में तत्कालीन विधायक स्व. रोशन लाल अग्रवाल ने कलेक्टर सहित नगरीय प्रशासन विभाग को रायगढ़ नगर निगम में हो रही धांधली की शिकायत की थी। जिसमें कंटेनर घोटाला, सीमेंट पोल की खरीदी, पाईप खरीदी, वाहन सामग्री, क्लोरीन, बारबेड वायर एवं सफाई सामग्री की खरीदी में गड़बड़ी की बात कही गई थी।
भवन विभाग, राजस्व विभाग समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। तब एडिशनल कलेक्टर को टीम बनाकर जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में सात अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे जिसमें धारा 409, 420, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भी लगाया गया था। आरोपियों में तत्कालीन आयुक्त प्रमोद शुक्ला, अनिल कुमार वैद्य, प्रभा टोप्पो, सत्यनारायण अगरिया, दिनेश कुमार शर्मा, हरिकेश्वर लकड़ा, प्रतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार बाजपेयी, गंगादीन सारथी, अशोक कुमार कुंभकार, त्रिलोक चंद्र शर्मा और अलजीत कुजूर शामिल हैं।
इस मामले में जिला प्रशासन ने एक संयुक्त जांच टीम बनाकर जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान जांच रिपोर्ट के साथ दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत की हैं। इस वजह से सातों अपराधों की चार्जशीट 20 हजार पन्नों की हो गई। अपराध दर्ज होने के बाद सभी आरोपी कई महीनों तक फरार हो गए थे। कुछ आरोपियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत के साथ स्टे ले लिया था। स्टे हटने के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी कर लिया है। इसके बाद उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। कोर्ट में पेश होने वाले आरोपियों के चेहरे का रंग उड़ा हुआ था।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
