तखतपुर। तखतपुर से लगे बरेला गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के लोगों को इतना मारा की दो लोग बेहोश हो गए और वहीं गिर पड़े। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम बरेला निवासी दिलीप पटेल और नितेश पटेल के बीच दो दिन पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में हो रहे विवाद को देखते हुए गांव के हो सरोज यादव ने दोनों के बीच समझौता कराया था। इस समझौते को लेकर नितेश पटेल खुश नही था। आज 16 जून को सुबह 11:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक के पास नितेश पटेल और उसके साथियों ने दिलीप पटेल के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दिलीप पटेल ने इसकी शिकायत जरहागांव थाने में दर्ज कराई। थाने में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नितेश पटेल को हुई तो वह नाराज होकर 10 से 15 युवकों के साथ दोपहर 1.30 बजे के आसपास बरेला के देसी शराब दुकान के पास पहुंचा वहां सरोज यादव अपने साथियों के साथ अपनी दुकान के पास बैठा हुआ था। तभी नितेश पटेल, जावेद खान, छोटू खान एवं अन्य 10-15 युवक वहां पहुंचे और वहां पर बैठे सरोज यादव, ललित यादव, दिलीप पटेल, नरेद्र यादव समेंत सभी लोगों के साथ हाथ मुक्का, डंडे से मारपीट करने लगे। यही नहीं सरोज यादव की दुकान मैं रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। युवक तब तक मारपीट करते रहे जब तक 2 लोग अधमरा नहीं हो गए, जब दो लोग बेहोश हो गए तो सभी वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने में जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 को सूचना दी और घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
