दुर्ग। जिला में एक ASI पर हेड कांस्टेबल और उसके बेटों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दीया है। पुलिस वालों के बीच यह खूनी खेल दो कांस्टेबल के प्रमोशन की खुशी दी गई बकरा पार्टी में हुई हैं। पार्टी के दौरान पुलिस जवानों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान ASI ने बीच बचाव कर समझौता कराने का प्रयास किया गया। लेकिन शराब के नशे में धुत्त हेड कांस्टेबल ने अपने बेटों को घटना की जानकारी देकर बुलवा लिया और जमकर मारपीट कर दिया। घटना में घायल एएसआई और दो अन्य जवानों को भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
भिलाई नगर थाने में प्रमोशन पाकर हवलदार बने दो सिपाहियों ने अपने सहकर्मियों के लिए बकरा पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के लिए बकायदा वॉट्सऐप ग्रुप में निमंत्रण डाला गया, जिस ग्रुप में पार्टी का मैसेज डाला गया था उसमें नगपुरा चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर भी हैं। यह पार्टी जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगलनुमा स्थान में रखी गई थी। वहीं पर बकरा बना और पुलिस जवानों के लिए शराब की भी व्यवस्था की गयी थी। पार्टी का मैसेज देखकर हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर भी वहां पहुंच हुआ था। पार्टी में शामिल पुलिस जवान साथ बैठकर शराब पी कर प्रमोशन का जश्न मना रहे थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने के पेट्रोलिंग पार्टी में पदस्थ हवलदार प्रेम सिंह के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की होता देख एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बीच बचाव कर समझौता कराने का प्रयास किया। इसके बाद गुप्तेश्वर के कहने पर प्रेम सिंह ने यशवंत से माफी भी मांग ली। लेकिन हेड कांस्टेबल यशवंत का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपने बेटों शिवम ठाकुर और विनीत ठाकुर को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन से एक स्कॉर्पियों और बुलेट में आधा दर्जन से अधिक लड़के मौके पर आ गए। यशवंत के दोनों बेटों और उनके साथियों ने गुप्तेश्वर यादव पर जानलेवा हमला बोल दिया।
गुप्तेश्वर यादव का कहना है कि उन लोगों ने उन्हें हाकी स्टिक और रॉड से बुरी तरह मारा। इससे गुप्तेश्वर यादव को बचाने अनिल गुप्ता और अन्य सिपाही आ गए। इस पर आरोपी पक्ष ने उन पर भी हमला कर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना में अनिल गुप्ता के सिर में गहरी चोट आई है। एएसआई गुप्तेश्वर यादव और अनिल गुप्ता का इलाज सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं। इस घटना की जानकारी के बाद एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
