बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कछार में बीती रात एक युवक की लाठी व रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पकड़े एक ही परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि दो युवक फरार हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जरहा गांव निवासी गोवर्धन पाली और सूरज टंडन अपने साथी के साथ कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कछार में एक किराए के मकान में रहते थे। युवक राजमिस्त्री का काम करता था। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की कमरे में गोवर्धन पाली की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई है। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंची कोनी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हे अहम सुराग हाथ मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के समीप ही रहने वाले केवट परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने खुलासा किया कि आरोपी अजय केवट एवं विजय केवट की विधवा मां से मृतक का अवैध संबंध था। इस बात से क्षुब्ध होकर वारदात की रात अजय केवट, विजय केवट एवं उनके चचेरे भाई राजू केवट, मुकेश केवट, दिनेश केवट एवं शेखर ने मिलकर लाठी राड से हमला कर युवक की हत्या कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
