सरगुजा। सेंट्रल जेल अंबिकापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला कैदी ने जेलर और मुख्य प्रहरी पर बेहद संगीन आरोप लगाए है। कैदी ने अपने शिकायत में कहा है कि जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया जाता है। मामले का खुलास तब हुआ जब एक युवक अपनी मौसी से मिलने जेल गया था।
सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरुद्ध महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत कमलेश कुमार साहू ने की है। कमलेश ग्राम मुड़ेसा का रहने वाला है। उसने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर और केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक से शिकायत करते हुए जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने जेल में निरूद्ध अपनी मौसी के हवाले से शिकायत की है कि जेल में महिला अधिकारियों द्वारा वीडियो बना लिया जाता है। पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है।
युवक ने बताया कि मौसी पिछले 6 माह से केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विचाराधीन बंदी के रूप में परिरुद्ध है। आवेदक एवं आवेदक का पूरा परिवार जेल नियमानुसार समय समय पर अपनी मौसी से मुलाकात करते रहते हैं। आवेदक की मौसी ने आवेदक के माता पिता को जेल में मुलाकात के दौरान बताया कि जेल के दो महिला स्टॉप महिला जेलर ममता पटेल और महिला मुख्य प्रहरी मेरी मारग्रेट को हर महीने समय- समय में पैसा देना होगा, नहीं तो जेल में सजा काटना मुश्किल हो जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
