ब्लॉक अध्यक्ष और प्रभारियों की हुई बैठक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 15 जुलाई तक बूथ गठन करने का दिया निर्देश

बिलासपुर। बूथ चलो अभियान तहत आज बिलासपुर ज़िले के ग्रामीण के ५ विधानसभाओं के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभरियों की बैठक आज कांग्रेस भवन बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बूथ गठन में प्रत्येक अनुभाग (पारा मोहल्ला टोला) के लोगों का समावेश होना चाहिए और प्रत्येक अनुभाग का एक प्रभारी बनाया जाएगा और प्रत्येक अनुभाग से कम से कम एक जवान एक सियान और एक महिला अनिवार्य रूप से होगी- November में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एवं 30 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंघदेव सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले के प्रवास के दौरान चुनाव तैयारी के क्रम में बूथ चलो अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में पहुंचकर बूथ कमेटी सेक्टर कमेटी ज़ोन कमेटी, बूथ प्रभारी बनी टीम से सीधे चर्चा किए थे।
वरिष्ठ नेताओ द्वारा बूथ कमेटी को और अधिक मजबूत करने के लिए बताए गए सुझाव मार्गदर्शन और उनके द्वारा लिए गए निर्णय को गंभीरता से लेते हुए बूथ प्रबंधन में और मजबूती लाने का निर्णय लिया था, पोलिंग बूथ प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष. बूथ सेक्टर ज़ोन के अध्यक्ष, बूथ कमेटी के गठन में वोटर लिस्ट के अनुसार अनुभाग वार बूथ कमेटी में सदस्यों को जोड़ना है, अनुभाग वार काम करने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष और बनाए गये प्रभारी बूथ सदस्यों को अनुभाग वार जिम्मेदारी देकर बूथ कमेटी का गठन करेंगे -एक पोलिंग बूथ के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले या वार्ड में जितनी गलियां होती है उसे अनुभाग में बांटा जाता है। मसलन एक वार्ड में अगर चार गलियां है तो उसे चार अनुभाग में बांटकर बूथ कमेटी के गठन में प्रत्येक अनुभाग में निवासरत कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल कर जिम्मेदारी दी जानी है। ताकि हमारा बूथ मजबूत बन सके और बूथ में निवासरत एक-एक मतदाताओं से हमारी सीधी पहचान हो और हम इनके सतत संपर्क में बने रहे।
00 बूथ कमेटी का गठन १५ जुलाई तक
दूसरे चरण में इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 5 जुलाई से विशेष रूप से 10 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है , इसे सभी ब्लॉक अध्यक्ष और बनाए गये प्रभारियों को गंभीरता से लेना है। अभियान की खास बात ये कि इस दौरान प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची भी प्रभारी व पदाधिकारी अपने साथ रखेंगे। पोलिंग बूथों में जाते वक्त एक-एक मतदाताओं पर नजर रखनी होगी। पोलिंग बूथों के प्रवास के दौरान अनुभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सीधी बात भी करेंगे। अनुभाग की टीम किसी कारणवश गठित नहीं हो पाई है तो गठन की प्रक्रिया को भी पूरी की जाएगी। अभियान के जरिए पोलिंग बूथ कमेटी और अनुभाग के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के अनुसार और भी जिम्मेदार बनाना और बूथों को अपने हिसाब से मजबूत करना है।
प्रदेश प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के दौरे से यह बात सामने आई थीं कि अनुभागवार बूथ कमेटीकी टीम पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है। अनुभाग वार बूथ कमेटी में प्रभावी टीम तैयार करना है। पोलिंग बूथ कमेटी का गठन अनुभाग वार बनाने की टीम में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के अलावा विधानसभा चुनाव लड़ने वालों को भी जोनवार जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि उनके अनुभवों का लाभ कार्यकर्ताओं को मिले सके। पोलिंग बूथों में निष्ठापूर्वक काम करने वाले पदाधिकारियों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को सीधेतौर पर भेजी जाएगी। ऐसे कांग्रेेसजनों को भविष्य में इनके अनुभव और निष्ठा का लाभ मिले इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी अपनी सिफारिश भी प्रदेश कांग्रेस को भेजेगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व में ही एक कांग्रेसजन को दो पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी दे दी है। इन पदाधिकारियों को अपने पोलिंग बूथों में अनिवार्य रूप से सक्रियता बनाए रखनी है और कमेटी गठन पर काम भी करना है।
00 बीएलए की नियुक्ति की जाएगी
बूथ व अनुभाग में अनुभवी,वरिष्ठ,युवा,महिलाओं की टीम तैयार करने के बाद बीएलए की नियुक्ति की जाएगी। इसमें पोलिंग बूथों में एक-एक मतदाताओं की जानकारी रखने वाले कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौँपी जाएगी। बूथों में निवासरत मतदाताओं की जानकारी रखने के अलावा कौन मतदाता वार्ड में निवासरत हैं और कौन वार्ड छोड़कर चले गए हैं इसकी जानकारी भी रखनी होगी। मतदाता सूची में नाम जोड़वाते वक्त कांग्रेस समर्थित परिवार के नए मतदाताओं का नाम गंभीरता के साथ जोड़वाना होगा। जिनके नाम छूट गए हैं उनका नाम गंभीरता के साथ जोड़वाना होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम 1 जुलाई से प्रारंभ हो गया है जो 30 जुलाई तक चलेगा। इस कार्य को भी गंभीरता के साथ किया जाना है।
00 सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे—-
पोलिंग बूथ को अनुभाग बार मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक बूथ में पदाधिकारी अब विधानसभा चुनाव तक मतदाताओं से नियमित रूप से संपर्क में रहेंगे। संपर्क के दौरान राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देंगे। राज्य शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के अलावा केंद्र सरकार की विफलता को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। महंगाई हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा। प्रभारियों और ब्लॉक .बूथ .सेक्टर और ज़ोन के पदाधिकारियों को भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओे की जानकारी होनी चाहिए। ताकि लोगों को मौके पर इसकी जानकारी दे सकें और लोगों का फीडबैक भी प्राप्त कर सकें।
00 मुख्यमंत्री का तीन बिन्दु सुझाव
बूथ चलो अभियान के तहत बूथ भ्रमण के दौरान वरिष्ठ। नेताओ ने सुझाव दिया है। हमने उनके सुझाव को दूसरे चरण के अभिायन में गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेसियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक कांग्रेसी को कांग्रेस के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए प्रत्येक कांग्रेसी को यूपीए सरकार और वर्तमाम प्रदेश में कांग्रेस सरकार की एक एक उपलब्धियों की जानकारी होनी चाहिए। सरकार ने क्या क्या योजनाएं शुरू किया है…सभी को पता होना चाहिए। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार की नाकामियों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। भाजपा और केन्द्र सरकार ने क्या अफवाह उड़ाया है.. और सोसल मीडिया में भाजपा के द्वारा फेलाए गए झूठ का जवाब तुरंत देना चाहिए
00 वाट्सएप ग्रुप के जरिए सतत संपर्क
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ के पदाधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इस ग्रुप के जरिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी द्वारा समय समय पर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने दिए जाने वाले दिशा निर्देशों का परिपालन हो सके और जानकारी मिल सके। इसके अलावा पोलिंग बूथ कमेटी के सदस्यों के बीच आपस में सामंजस्य बना रहे और लगातार पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा होती रहे।
00 15 दिन में एक बैठक अनिवार्य
पोलिंब बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी व जोन कमेटी की प्रत्येक 15 दिनों में एक बैठक आयोजित करने को अनिवार्य किया जा रहा है। ताकि आपस में चर्चा हो सके और संगठन के कामकाज को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इसमें ग्रामीणों की समस्याओ और निदान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। ताकि लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *