रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में सामाजिक सुरक्षा और दायित्वों पर भी विशेष दया दिया है। द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर सरकार महिलाओं को एकमुश्त 5 हजार रुपए देगी। निराश्रितों और बुजुर्गों के पेंशन के लिए 343 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

महिलाओं और बच्चों को पोषण और सुरक्षा
1. महिलाओं के पोषण में सुधार के लिए द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर राज्य द्वारा 5 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जायेगी। इसके लिये नवीन कौशल्या मातृत्व योजना प्रारंभ की जायेगी।
2. बच्चों की देखरेख सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कार्याें के लिये एकीकृत बाल संरक्षण योजना हेतु वर्ष 2021-22 के बजट में 47 करोड़ का प्रावधान है।
3. विशेष पोषण आहार योजना में 732 करोड़, आंगनबाड़ियों का सुधार एवं निर्माण योजना में 39 करोड़ का प्रावधान है।
बुजुर्गाें एवं दिव्यांगजनों को सहायता
1. निराश्रितों एवं बुजुर्गों को मासिक पेंशन हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 343 करोड़, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 190 करोड़ एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना में 170 करोड़ का प्रावधान है।
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 70 करोड़ एवं सुखद सहारा पेंशन योजना में 98 करोड़ का प्रावधान है।
3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना में 12 करोड़ का प्रावधान है।
4. दिव्यांगजनों हेतु माना स्थित विभिन्न संस्थाओं हेतु सर्वसुविधा युक्त एकीकृत नवीन भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ का प्रावधान है।
5. वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्प लाइन की स्थापना एवं उनके भरण-पोषण हेतु 75 लाख का प्रावधान है।
6. सभी पांच संभागीय मुख्यालयों पर आदर्श पुनर्वास केन्द्र की स्थापना हेतु 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान है।
7. मानसिक रोग से उपचारित व्यक्तियों के पुनर्वास एवं प्रशिक्षण के लिए रायपुर एवं दुर्ग में ‘हाफ वे होम’ की स्थापना हेतु 3 करोड़ 13 लाख का प्रावधान है।
8. तृतीय लिंग के व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु आश्रम सह पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया जायेगा। इसके लिये बजट में 76 लाख का प्रावधान रखा गया है। यह देश में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा।
1 पत्रकारों को सहायता
1. पत्रकारों की दुर्घटनाजन्य आकस्मिक मृत्यु के प्रकरणों में दी जाने वाली सहायता राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
बिलासपुरMay 26, 2026खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी की हो उच्च स्तरीय जांच-रघु ठाकुर
बिलासपुरMay 26, 2026केंद्रीय मंत्री के निवास का घेराव करेगा NSUI…., नीट पेपर लीक मामले को लेकर होगा जंगी प्रदर्शन
बिलासपुरMay 26, 2026योग आयोग के अध्यक्ष का निधन, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में आया अटैक
