बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा मे 1 मार्च को छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री द्वारा जो बजट पेश किया गया वह छत्तीसगढ़ के लगभग एक लाख छत्तीसगढ़िया आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाओ बहनो के लिये निराशा जनक रहा। उनकी उपेक्षा पूर्ण बजट है। क्योकि सरकार के दो वर्ष पूरा होने कै बाद भी अपने जन घोषणा पत्र मे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओ को नर्सरी शिक्षक के पद पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर वेतन देने के वादा की पूर्त्ति हेतु बजट मे कोई प्रावधान नही रखा गया है।
उक्त बात को याद दिलाने के लिये छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ के द्वारा विगत छःमाह से अपने विभिन्न शाखाओ के माध्यम से मुख्यमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री और अन्य मत्री विधायको को ज्ञापन सौपकर ध्यानाकर्षण किया गया। उसके बावजूद भी बजट मे प्रावधान नही रखा जाना महिला सशक्तिकरण के विपरीत है।
संघ द्वारा इस संबंध मे अपना आक्रोश प्रदर्शन करने और इस पर राज्यपाल से आग्रह करने हेतु 5 मार्च 2021को राजधानी रायपुर बुढ़ातालाब मे भारी संख्या मे सभी जिला से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका पहुचेगी धरना देगी और आग्रह रैली राजभवन चलो के आयोजन के तहत प्रतिनिधि मण्डल महामहिम राज्यपाल महोदया से भेट कर प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री को अनुसंशा सहित पत्र प्रेषित करने और राज्य स्तरीय मांगो को अनुपुरक बजट मे सम्मिलित कर पूरा कराने का आग्रह किया जावेगा।
नही तो आगामी दिनो मे संघर्ष को और तेज किया जावेगा। संघ के प्रान्ताध्यक्ष सरिता पाठक, प्रान्तीय सचिव सुमन यादव रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुये प्रदेश के सभी कार्यकर्त्ता सहायिका से अपील की है कि हतोत्साहित होने की जरूरत नही है। संघ द्वारा लगातार संघर्ष जारी रखा गया है और हर संघर्ष मे हमारी जीत हुई है। कुछ ना कुछ उपलब्धि भी जरूर हुई है। इसलिये संघर्ष को और तेज करे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अधिक से अधिक संख्या मे 5 मार्च को बुढ़ातालाब रायपुर पहुच कर प्रान्तीय धरना रैली को सफल करे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
