जगदलपुर। बस्तर की सीमा से लगे कोरापुट पुलिस ने एक वाहन से 7 करोड़ 90 लाख के नकली नोट जब्त किए है। पुलिस नकली नोट के साथ जिन 3 लोगों को गिरफ्तार किया है वो जांजगीर-चांपा जिले के है। पुलिस इस मामले में ओर तह तक जाना चाहती है यही कारण के की आरोपियों ने नाम सार्वजनिक नही किए है। बताया जा रहा है आरोपियों के संबंध नक्सलियों से भी हो सकते है।

कोरापुट पुलिस के मुताबिक, छतीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के 3 व्यक्ति छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रेशन नंबर CG 04 S 0545 की फोर्ड फीगो में 04 सूटकेस में 5 सौ रुपए के नकली नोट लेकर विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे। सुनकी पुलिस थाने का स्टाफ वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहा था। चेकिंग के दौरान कार में रखे चार सूटकेस खुलवाए, तो उसमें 5 सौ रुपए के 1580 बंडल के नकली नोट निकला। प्रत्येक बंडल में 100 नकली नोट थे। इतनी रकम मिलने पर जब पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ के गिरोह के आकाओं ने रुपए उन्हें विशाखापट्नम पहुंचाने को कहा गया था। कोरापुट पुलिस ने वाहन, 5 मोबाइलफोन, कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इनके ID आईडी प्रूफ के साथ 35 हजार नगद भी बरामद किया है। पुलिस इस बारे में और डिटेल खंगाल रही है और छत्तीसगढ़ पुलिस से भी सम्पर्क कर मामले की तह तक पहुंच जाली नोट के कारोबार में लगे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में है। ओडिशा के कोरापुट के एसपी वरुण गुंटपल्ली ने मीडिया को जानकारी दी है कि छतीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के तीन व्यक्ति सूटकेस में 5 सौ रुपए के जाली नोट लेकर विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे। रूटीन चेकिंग के दौरान ये पकड़े गए। गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया है कि कुछ लोगों ने इन्हें ये रुपए विशाखापट्टनम ले जाने को कहा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
