कोटा। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आज अपना आवेदन जमा कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है, सी.वी.रमन यूनिवर्सिटी से हजारो की संख्या में उपस्थित युवाओ ने बाइक रैली निकालकर अपना समर्थन प्रस्तुत किया, यह बाइक रैली नगर भ्रमण करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के कार्यालय पहुंची। जहाँ पर पहले से उपस्तिथ भीड़ अपने नेता को अपने पास पाते ही उत्साहित हो उठी आपको बता दे कि कोटा विधानसभा से अभी तक कई उम्मीदवारो ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया है, मगर इतने समर्थकों के साथ अभी तक किसी ने आवेदन नही किया, बात चाहे अपने जन्मदिन को कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ मनाने की हो या अपनी दावेदारी पेश करनी की विजय ने जब जब अपनी ताल ठोकी उन्हे कोटा विधानसभा की जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चयात सभी कोटा रेस्ट हाउस पहुंचे जहाँ पर ट्रैक्टर पर खड़े होकर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने उनके साथ आये सभी समर्थको का आभार ज्ञापित किया, साथ ही उपस्तिथ हजारों की भीड़ से ये वादा भी लिया कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी कोटा से अपना उम्मीदवार बनाती है उसे भारी बहुमत से जीता कर लाना है और कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
