7 मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ ने आज एक दिवसी हड़ताल कर कलेक्टर बिलासपुर को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि आज का जो हड़ताल हुआ वह 7 सूत्री मांगों को लेकर किया गया है, जिसमें 1. सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदोन्नति किए जाने हेतु 25% की कोटा को बढ़ाकर 50% किए जाय, 2. कलेक्टर दर एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाए, 3. कार्यभारित कर्मचारियों का समय मान वेतनमान के संबंध में, 4. कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित स्थापना में संविलियन के संबंध में, 5. आदिम जाति कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में, 6. चतुर्थ श्रेणी संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ोतरी के संबंध में, 7. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन (RMSA) स्कूलों में सहायक ग्रेड 3 का पद स्वीकृत करना शामिल है। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू ने यह भी कहा कि चतुर्थ श्रेणी पद से सहायक ग्रैड 3 के पद पर पदोन्नति किए जाने हेतु 25% की कोटा 50% करने वाली फाइल मंत्रालय राजस्व विभाग में दिसंबर 2022 में चली थी जिसमें सारी प्रक्रियाएं कंप्लीट हो जाने के बाद भी आज 8 महीने बीत जाने के बाद अभी तक आदेश जारी नही किया गया है। इसके लिए संघ के पदाधिकारी स्थानीय विधायक, राजस्व मंत्री और राजस्व विभाग के सचिव से बार बार मिल चुके हैं। किंतु 25% को 50% 8 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया है। जबकि दूसरे विभाग वाणिज्य कर विभाग ने 16 महीने पहले ही 25% को बढ़ाकर 50% कर चुके हैं जो राजपत्र में प्रकाशित भी हो चुका है। साहू ने कहा की सरकार 31 अगस्त 2023 तक मांग पूरी नहीं करती है तो 8 सितंबर 2023 को महानदी भवन मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, सचिव अशोक ब्रह्मभट्ट उपाध्यक्ष हिंसा राम निर्मलकर, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, विभागाध्यक्ष ईश्वर पाठक, राजेश कुमार वर्मा, मदन विभागा, सचिव कामेश बंजारे, सदस्य जगत प्रजापति, नरेंद्र जयसवाल, हरि सिंह राजपूत, पल्लव मिश्रा, राजेश कंवर, सूर्यकांत सूर्यवंशी, अभिषेक मिश्रा, अमित भगत, समर बहादुर, अमृत श्रीवास, मुस्कान पांडे, आकांक्षा साहू, प्रतिमा लकड़ा उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *