बिलासपुर। शहर के इमलीभट्ठा क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। एक की लाश सड़क पर तो दूसरे की झाड़ियों के बीच मिली है। मृत युवकों में एक आरोपियों का साथी है जिसने आरोप अपने ऊपर नही लेने पर उसके ही साथी में उसे मार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश रावत राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र है और तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था। बीती रात 23 अगस्त को अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था। यहां पर उसने कुछ नशेड़ियों से गर्लफ्रेंड का पता पूछने लगा। इस दौरान आरोपी युवकों ने उससे आने का विरोध करते हुए मृतक से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नशेड़ी लड़कों ने मृतक के साथ चाकू, लाठी और डंडा से मारपीट कर हत्या कर दी।
घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाउ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया। नानदाऊ ने मना किया तो मुख्य आरोपी बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर वार कर उसकी भी हत्या कर दी। थाना से पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे रमजान खान गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी को इमलीभाटा अटल आवास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को आरोपी मृतक नानदाउ अपने पास रखा था। जिसकी खोजबीन के द्वारा आज सुबह नानदाउ का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में मिला। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
