बिलासपुर। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशीप में 5 स्वर्ण, 2 रजत के साथ लौटे है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कलेक्टर ने बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशीप में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश को गौरान्वित किया है। कोलकाता में आयोजित नेशनल चैम्पियनशीप में छत्तीसगढ़ की 50 सदस्यों की टीम ने भाग लिया था, जिसमें जिले के किक बॉक्सरों ने 5 स्वर्ण पदक के साथ 2 रजत पदक भी हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर संजीव कुमार झा से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने जिला कार्यालय में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया की यह प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक खुदीराम बोस इंडोर स्टेडियम कोलकाता में आयोजित हुई। जिसमें 21 राज्य से लगभग 650 खिलाड़ी सहित 60 ऑफिशिअल ने इस नेशनल किक बॉक्सिंग चौंपियनशिप में भाग लिया। इन खिलाड़ियों में मुंगेली से अभिषेक तिवारी ने स्वर्ण पदक तथा करगी रोड कोटा के खिलाड़ी दिशा सिंह ने स्वर्ण पदक, अजय सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक, डोमेन्द्र प्रताप ने स्वर्ण पदक एवं पंकज सिंह राजपूत ने स्वर्ण पदक एवं दिब्यांसु पोर्ते, निखिल पैकरा ने रजत पदक हासिल किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
