बिलासपुर। दो अलग अलग सड़क हादसे में दो नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक हादसा नेशनल हाईवे-49 और दूसरा स्टेट हाईवे में हुआ है। हादसे में घायल एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा बिलासपुर-मस्तूरी रोड में लावर के पास हुआ है। मेटाडोर चालक महेंद्र साहू (29) पिता भारत साहू निवासी ग्राम वेदपरसदा स्वराज माजदा मेटाडोर में शुक्रवार की सुबह हेल्पर रविन्द्र साहू (19) पिता अर्जुन साहू व एक अन्य युवक टिगेश कुमार मरावी (28) पिता जनक राम के साथ फ्लाई एश ब्रिक्स लेकर मस्तूरी जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 6.30 बजे उसकी तेज रफ़्तार स्वराज माजदा जैसे ही ग्राम लावर के खनिज नाका के पास पहुंची, सामने सड़क के किनारे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में सीधे उससे टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, हेल्पर व युवक केबिन में फंस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया और 108 की मदद से मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दोनों वाहन एक-दूसरे के साथ फंसे थे इसके कारण यातायात बाधित रहा। नेशनल हाईवे के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जब पुलिस ने क्रेन व जेसीबी बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे लगाया इसके बाद ही यातायात बहाल हुई। मस्तूरी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
दूसरे हादसे के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम टिकारी के मेन रोड में करीब 11.50 बजे हुई है। एक बोलेरो वाहन और बाइक में भिड़ंत होने से दो नाबालिगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने गाँव दोडकी से एक बाइक में सवार होकर मस्तूरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम टिकारी के पास मेनरोड पर पहुंचे सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आ गए।
इस हादसे में धनराज कुशाल उर्फ आयुष पिता कुलदीप कुशाल उम्र 17 वर्ष और रणवीर मरकाम उर्फ शानू पिता चितरंजन उम्र 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग और पंचनामा के बाद मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मस्तूरी में भेज दिया गया है। मामले को आगे जांच में लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
