दुर्ग। भिलाई में एक साथ दो एटीएम को काटकर उसके अंदर से लाखों रुपए का कैश पार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कैश चोरी करने के बाद ATM को आग के हवाले कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
भिलाई नगर थाना अंतर्गत हुडको वार्ड नंबर 70 में बीती रात SBI के दो अलग-अलग एटीएम में चोरी की वारदात हुई है। पहली घटना शनिवार-रविवार देर रात 1 बजे के करीब मिलन चौक स्थित एटीएम में हुई उसके बाद दूसरी घटना वहां से 200 मीटर दूर दशहरा मैदान ग्राउंड स्थित एसबीआई के एटीएम में दो से ढाई बजे के बीच हुई है।
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तीन से चार लोग थे, वो लोग अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे। उन्होंने पहले स्विच निकाल कर एटीएम की इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई को बंद कर दिया। उसके बाद अंदर जाकर गैस कटर से एटीएम को काटा। सारा कैश निकालने के बाद एटीएम को आग के हवाले कर दिया। इसी तरह उन्होंने दूसरे एटीएम में घटना को अंजाम दिया है। आग से दोनों एटीएम के एसी भी जल गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एटीएम में कितना कैश था इसकी जानकारी तो एसबीआई के अधिकारियों ने अभी नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि संडे या त्यौहार के समय वो लोग एक एटीएम में 15-20 लाख रुपए तक कैश डालते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने दोनों को मिलाकर 30-40 लाख रुपए की चोरी कर ली है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
