बिलासपुर। जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रदेशभर के दिग्गज कांग्रेस नेता बिलासपुर में दो दिनों तक मौजूद रहेंगे। सोमवार को बिल्हा, बिलासपुर और तखतपुर विस क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे कांग्रेस के छोटे बड़े सभी नेता और कार्यकर्ता प्रदेश में दुबारा सरकार बनाने के लिए संकल्प लेंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया कि कांग्रेस के द्वारा 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का “संकल्प शिविर” आयोजित किया गया है। इस संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, विनोद वर्मा, लोकसभा समन्वयक, अजय उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। संकल्प शिविर में प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, संसदीय सचिव, विधायक, महापौर, मण्डल, निगम, बोर्ड, आयोग, अपैक्स बैंक, ज़िला सहकारी बैंक के पदाधिकारीगण, अरपा प्राधिकरण, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, एमआई सी सदस्य, पार्षददल, एल्डर मेन, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, शहर कार्यकारिणी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव मितान क्लब के सभी सदस्य, बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, ज़ोन कमेटी के सदस्य, पदाधिकारी गण, एस सी प्रकोष्ठ, ओबीसी विभाग, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया, आईटी सेल,किसान कांग्रेस,विधि प्रकोष्ठ,व्यापार प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सहित सभी मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य गण सादर आमंत्रित है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
