रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा, तखतपुर और बिलासपुर में पार्टी के संकल्प शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा पीछले विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई भाजपा से थी लेकिन इस चुनाव में हमारी लड़ाई ED और IT से है। ये लड़ाई छत्तीसगढ़ की अस्मिता की लड़ाई है। कांग्रेस के पंजा में वोट दिलवाओगे तो गांव, गरीब, किसान, नौजवान को लाभ मिलेगा और भाजपा को वोट दिलवाओगे तो VV पेड से अडानी निकलेगा। छत्तीसगढ़ के खदान, प्लांट और रेलवे स्टेशन को बचाना है तो लड़ाई को अपने हाथ में लेना होगा।
संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने मंच से बीजेपी और ईडी पर निशाना साधा और कहा की अगर बीजेपी को एक भी वोट दिए तो छत्तीसगढ़ में एक भी खदान नहीं बचेगा। प्रदेश की सभी खदाने अडानी के हवाले कर दी जाएगी। मैंने अडानी की 6 खदाने रोक रखी है यही कारण है कि ED के छापे पड़ रहे है। छत्तीसगढ़ के गलियों में कुत्तों से ज्यादा ईडी घूम रही है। अगर पीएम की इच्छा है तो मुझे जेल भेज के देख लें, भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है। श्री बघेल ने कहा कि कोयला खदान एसईसीएल चलाती है कोयला घोटाला में एक भी केंद्रीय कर्मचारियों से पूछताछ नहीं हुई, ये कैसी जांच है। छत्तीसगढ़ के कोयला खदानों को पीएम अपने मित्र अडानी को देने वाले हैं, लेकिन पीएम ने कुछ दिन पहले रेलवे का उद्घाटन किया। पीएम ने देश के एयरपोर्ट बेच दिया, अब रेलवे स्टेशन की बारी है। ईडी, आईटी के छापे पर सीएम बघेल ने कहा, महादेव ऐप के नाम पर मेरे सलाहकार से पूछताछ कर रही है। हमने लगातार महादेव एप पर कार्यवाही की चार सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। हमारे यहां से ये ऐप नहीं चलता लेकिन ये कार्यवाही छत्तीसगढ़ में करने आए हैं, इनका मकसद सिर्फ राजनीति करना है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार की उपलब्धियां बहुत है, किसानो का धान 26 सौ रुपए क्विंटल खरीद रहे है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता से रहे है, कर्जा माफी किए है, हजारों युवाओं को नौकरी दी, सरकारी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि, प्रमोशन दिया। उपलब्धियां तो इतनी है कि गिनाने में घंटो लग जाएंगे लेकिन घर बैठे चुनाव नहीं जीता जा सकता, मेहनत करनी होगी, चुनाव को चुनाव की तरह लडना होगा और भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करना होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
