रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये है इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओ की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
