कवर्धा। कवर्धा में नोटों से भरी गाड़ी पकड़ायी है। कार में 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं। रकम ज्यादा होने की भी संभावना है। पुलिस की टीम में जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही रुपए पैसे की अफरा तफरी शुरू हो गई है। दूसरे प्रदेशों से नोटों को गड्डियां छत्तीसगढ़ आने लगी। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस ने भारी मात्रा में नोटों को गड्डियां पकड़ी है। पुलिस को ये कामयाबी चिल्फी पुलिस चेक पोस्ट पर मिला है।
जानकारी के मुताबिक रकम एक करोड़ रुपए है लेकिन लोगों का कहना है की रकम इससे भी ज्यादा भी हो सकती है। फिलहाल दर्जनभर पुलिस नोटों की गिनती कर रहे है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। आईपीएस अभिषेक पल्लव ने स्थानीय पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि चिल्फी चेकपोस्ट में 1 करोड़ रुपये कैश पकड़ाये हैं। जिस कार से नोटों की गड्डियां बरामद की गई है वह दिल्ली की है। जिसका नंबर DL 2C BA3123 है। पुलिस ने फिलहाल दिल्ली और फरीदाबाद के चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने निशांत वैध फरीदाबाद, राहुल रावत फरदाबाद, नरेंद्र कुमार सहाय नयी दिल्ली और विपिन सिंह मयूर विहार दिल्ली को नोटों के साथ हिरासत में लिया है। कार से कैस पकड़ाते ही तरह तरह की चर्चा होने लगी है। कई लोगों का कहना है की ये चुनावी फंड हो सकती है। राजनैतिक पार्टियां आचार संहिता लगने के पहले ही रकम सही जगह पर ठिकाना लगा रहे है। वहीं कई लोगों का कहना है ये गांजा तस्करी का पेमेंट भी हो सकता है। क्योंकि इसी रास्ते से गांजा की तस्करी भी धड़ल्ले से हो रही है। हालांकि मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
