बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ने बिलासपुर जिले के हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के ये क्कर्मचारी पीछले कई दिनों से हड़ताल पर थे।
बता दें कि अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर हैं। एस्मा लगाने और 24 घंटे में कर्तव्य पर उपस्थित होने की चेतावनी देने के बाद भी हड़ताली कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के 205 हड़ताली कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी वो आदेश सीएमएचओ ने जारी किए है। गौरतलब है की इसके पहले कांकेर में 568, बलौदाबाजार में 265 और कवर्धा में 161 हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। बताया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों के ईलाज में कई तरह की परेशानी हो रही थी। यही कारण है की पीछले दिनों सरकार ने एस्मा लगा दिया था। इसके बाद हर जिले में अधिकारियों ने हड़ताल से वापस लौटने के लिए कर्मचारियों को नोटिस दिया लेकिन हड़ताली कर्मचारी हड़ताल से नही लौटे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
