बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और प्रयागराज से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है की छत्तीसगढ़ में चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि भाजपा बनाम BVS
से है। BVS का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी तथा शराब बंदी नही करने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 36 वादे किए थे लेकिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का ही कहना है कि 36 वादों में से 12 वादे पूरे नहीं हो सके हैं। इस तरह यह प्रदेश की जनता के साथ वादा खिलाफी हुई है। जनता के साथ छल कपट करके कांग्रेस चुनाव में जाना चाहती है और हम विपक्ष में हैं इसलिए इन तीनों मुद्दों को उजागर करना हमारा काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पिछले चुनाव में गंगाजल हाथ में लेकर प्रदेश में शराब बंदी का वादा किया था। गंगाजल का यह अपमान है, हिंदू धर्म का अपमान है और सनातन धर्म का भी अपमान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आजकल प्रधानमंत्री को बहुत पत्र लिख रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं उन्होंने क्या कभी सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है कि वे भी हिंदू नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं इसलिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की पार्टी को इंडिया गठबंधन से दूर रखा जाना चाहिए। भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है क्या ? क्योंकि वहां महिलाओं को निःवस्त्र घुमाने की घटना हुई है।
उन्होंने कहा भूपेश बघेल इस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनके भी ऊपर कोई सुपर मुख्यमंत्री हैं। ऐसा कहा जा रहा है ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सुपर सीएम कौन है ? यही सुपर सी एम भ्रष्टाचार की जननी तो नहीं है ? उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के प्रश्न पर कहा कि केंद्र में 10 साल यूपीए की सरकार थी यदि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो केंद्र की यूपीए सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की ? उन्होंने राजस्थान में महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने का जब जिक्र किया और सवाल जवाब की बारी आई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह छत्तीसगढ़ के बारे में क्या कहना चाहेंगे ? जब उनसे पूछा गया कि रायपुर जिले में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधकर आ रही दो बहनों को 10 युवकों ने अपने हवस का शिकार बनाया, इस पर भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेताओं ने निंदा क्यों नहीं की ? क्या मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के नेता का पुत्र है इसलिए खामोश है ? तो उन्होंने कहा इस मुद्दे पर पार्टी में चर्चा हुई है और यह पाया गया है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं है बल्कि भाजपा नेता के पुत्र हैं। इसलिए कानून अपना काम करेगा। इस प्रश्न पर की क्या आप आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग सार्वजनिक तौर पर करेंगे ? उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ पुलिस और न्यायालय सजा तय करेगी ? उन्होंने फांसी की सजा की मांग करने के प्रश्न पर को टाल दिया। भाजपा कार्यालय आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्रीसिंह पत्रकारों के सवालों पर गोल मोल जवाब देते रहे। जब democrecy.in ने उनसे पूछा कि 2003 के चुनाव में भी भाजपा ने अजीत जोगी के खिलाफ ऐसे आरोप पत्र जारी किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी आरोप सिद्ध नही कर सकी तो इस आरोप पत्र पर कितना भरोसा किया जाए ? इस पर उन्होंने केवल इतना कहा की इन्ही आरोपों पर केंद्र सरकार अभी कार्रवाई कर रही है ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 12, 20266 किलो गांजा के साथ दो बहनें गिरफ्तार, नाम बदल – बदलकर बेचते थे गांजा
बिलासपुरApril 12, 2026खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चोरी करके बेच रहे थे रेत, मुरुम और गिट्टी
बिलासपुरApril 12, 2026बिलासपुर रेलवे जोन ने बेचा ₹303.47 करोड़ रुपए का कबाड़, बनाया इतिहास
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
