बिलासपुर। भाई के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए चार युवकों ने एक व्यक्ति की पहले अपहरण किया फिर हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक भगवानराम विश्नाई के भाई श्रवण कुमार विश्नाई ने 03 सितंबर 2023 को गुमइंसान का प्रकरण दर्ज कराया। बताया भगवानराम विश्नोई 02 सितंबर 2023 को अद्वित कृषि फार्म से घर जाने निकला था, किन्तु घर नहीं पहुंचा। गुमइंसान जांच के दौरान कृषि फार्म से लगभग 01 कि.मी. दूरी पर भगवान राम का मोटरसायकल एवं चप्पल तथा उसी स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का चप्पल मिला था। कृषि फार्म में कार्य करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पता चला कि 01 सितंबर को भगवानराम विश्नोई जबलपुर से आए स्वराज माजदा के चालक सनम अंसारी के मध्य सब्जी के पैसे को लेकर मारपीट हुआ था। जिस स्थान पर भगवानराम विश्नोई का मो.सा. मिला था उसी स्थान पर आई- 20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 को 02 सितंबर को देखा गया था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक टीम जबलपुर भेजा गया। यहां सनम अंसारी के भाई गुलसेर से पूछताछ करने पर बताया कि भगवानराम विश्नोई ने सहवान सरीफ उर्फ सनम अंसारी के साथ मारपीट किया गया था। इसी के बदला लेने नियत से गुलसेर अहमद, सहवान उर्फ सनम अंसारी व अन्नू गौर और गुलशन समेत चारों मिलकर हुण्डई आई-20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 में बांसाझाल आए और भगवानराम विश्नोई का अपहरण कर हत्या कर दिए तथा शव को कुण्डा कबीरधाम सड़क किनारे फेंक दिया। मामले में आरोपी गुलसेर अहमद को गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है, तथा फरार आरोपी सहवान सरीफ उर्फ सनम अंसारी, अन्नू गौर एवं गुलशन की पतासाजी जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 365, 368,302,201,120बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने हुण्डई आई 20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 व लोहे का रॉड, चाकू, मनुष्य बाल के – अवशेष, मृतक का मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 ए.एल 1334, दो जोडी चप्पल को जप्त किया है।
गिरप्तार आरोपी गुलसेर अहमद पिता मोहम्मद अयुब उम्र 35 साल सा. पटेरा थाना मउगंज जिला रीवा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
