बिलासपुर। रेंज के नवपदस्थ IG अजय कुमार यादव ने आज पदभार ग्रहण किया गया। श्रीयादव 2004 बैच के IPS अधिकारी हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा की इन्वेस्टिगेशन का स्तर सुधारा जाएगा ताकि अपराधी को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले। गांजा के लेकर उन्होंने कहा की पीने वालों की संख्या बढ़ेगी तो बेचने वाले रिस्क लेके बेचेंगे भी, लेकिन इस भी प्रभावी कार्रवाई होगी।
नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण दौरान रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रीयादव ने कहा की बिलासपुर मेरे लिए महत्पूर्ण है। मैने UPSC की तैयारी यही रहकर की है। IPS में चयन होने के बाद यहां बतौर प्रशिक्षु IPS के रूप में भी काम किया। फिर जिले के SP के रूप में काम करने का अवसर मिला और IG के रूप में पूरे रेंज में काम करने की जिम्मेदारी मिली है। अपराधों की रोकथाम के लिए काम किया जाएगा। अभी विधानसभा चुनाव होना है तो पहली प्राथमिकता शांतिपूर्ण चुनाव कराने की रहेगी। इसके अलावा अपराधों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए इन्वेस्टिगेशन का स्तर सुधारने की आवश्यकता है इस पर विशेषरूप से काम किया जाएगा। उन्होंने SP द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान की तारीफ की और कहा की इस तरह के प्रोग्राम पॉजिटिव थ्रस्ट देने के लिए होते है। जिहाजा नशे के कारोबारियों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जरूरत है। जब Democrecy.in ने बताया कि अभियान चलाने के बाद भी गली गली में गांजा बिक रहा है और लोग पी रहे है। इस पर उन्होंने कहा की नशे का कारोबार करने वाले और नशे के कारण होने वाले अपराध पर दोनो में प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। ये स्वाभाविक है की जब पीने वालों की संख्या बढ़ेगी तो बेचने वाले रिस्क लेकर बेचेंगे। लेकिन पुलिस की कार्रवाई सतत जारी रहेगी। इस मामले में थोक सप्लायर को पकड़ना जरूरी है। गांजा कहां से आ रहा है और किसके पास आ रहा है, दोनो को पकड़ना होगा। तब कही जाकर ये बंद होगा। जब Democrecy.in ने जब IG से पूछा की पुलिस उन अपराधों को ट्रेस नही कर पा रही है जिसमे मोबाइल का लोकेशन नही मिल रहा है या CCtv फुटेज नही मिल पा रहा है ? तो उन्होंने इस बात से इंकार किया और कहा की पुलिस की अपनी मैनुअल फोर्सेस है। ऐसी बात नहीं है की हम केवल मोबाइल लोकेशन और CCtv फुटेज पर ही निर्भर है। इतना जरूर है की आजकल टेक्निकल कवरेज बढ़ गई है। मैनुअल और टेक्निकल इनपुट को मैच करने से ज्यादा श्योर हो जाते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
