बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस 44 लाख रूपये के पायल और चैन जब्त किया है। पकड़े गए चांदी गहनों का वजन 63 किलो है। जिस व्यक्ति से ये गहने जब्त किए गए है उसके पास कोई रसीद या अन्य दस्तावेज नहीं थे। पुलिस को संदेह है की ये गहने भी किसी नेता में चुनाव में बांटने के लिए मंगाए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2023 को मुखबिर की सूचना मिली पर सीताराम मंदिर के पास गोडपारा में एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चांदी के पायल 1781 जोडी एवं 149 नग चांदी के चैन कुल वजन 63 किलो ग्राम कीमती लगभग 44 लाख जप्त किया गया है। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा चांदी के जेवर को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से बिक्री करने बिलासपुर लाना बताया गया। लेकिन चांदी के उक्त जेवर के संबंध उसके पास किसी प्रकार के कागजात/दस्तावेज थे। चांदी के पायल एवं चैन को इस्तगाशा क्र. 01/2023 धारा 102 जा.फौ. में जप्त किया गया है।
विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि गुलाब पटेल, प्र.आर. बलराज सिंह, विजय शर्मा, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, रत्नाकर राजपुत, रंजीत खाण्डे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
