बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज का विशाल समागम रविवार को बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में रखा गया है। इस समागम में प्रदेशभर के 25 हजार से अधिक लोग जुट रहे है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं रामसुंदर दास अतिथि रहेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला और कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज को दो एकड़ भूमि उपब्ध कराया है। समाज ने इस भूमि को बहुउद्देशीय परिसर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस भवन में एक मुख्यभवन रहेगा जो 22 हजार स्क्वेयर फिट में बनेगा और दूसरा भवन रहेगा जो 7 हजार स्क्वेयर फिट का रहेगा। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं राम सुंदर दास बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी और कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे है। कार्यक्रम साइंस कालेज मैदान में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और शाम के पांच बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भुनिपूजन के अलावा छत्तीसगढ़ में रहने वाले सभी समाजों को एकजुट रखने के लिए विचार मंथन भी किया जाएगा। इस आयोजन में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, जांजगीर, चांपा, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, जगदलपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से समाज के लोग एकत्रित हो रहे है। आटोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि ब्राम्हण समाज की मांग पर पीछले दिनों मुख्यमंत्री ने DLS कालेज के पास समाज को दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराया है। इसमें आबंटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा की विशेष भूमिका रही है। अब इस जमीन को बहुउद्देशीय परिसर के रूप विकसित किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
