बिलासपुर। ब्राम्हण समाज के विशाल समागम में आज प्रदेशभर के 25 हजार लोग एकत्रित हो रहे है। साइंस कालेज में तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल में कार्यकर्ता पहुंच गए है। इसके अलावा समाज के लोग भी पहुंचने लगे है।
छत्तीसगढ़िया ब्राम्हण समाज का विशाल समागम रविवार को साइंस कालेज मैदान में होने का रहा है। कार्यक्रम स्थल में इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। विशाल पंडाल सजकर तैयार हो चुका है। कार्यक्रम के वालेंटियर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके है। यही नहीं दूर दराज से ब्राम्हण समाज के लोग भी पहुंचने लगे है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा समेत सभी जिम्मेदार पदाधिकारी भी पहुंच गए है। आपको बता दें आज साइंस कालेज परिसर में ब्राम्हण समाज का बड़ा कार्यक्रम है। प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अध्यक्षता करेंगे। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं रामसुंदर दास भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के हाथों बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास भी होना है। भूपेश बघेल ने समाज की मांग पर DLS कॉलेज के पास दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
