मुंगेली। प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी को अवर सचिव ने निलंबित कर दिया है। प्रभारी DEO पर आरोप है कि शिक्षको के एरियर्स भुगतान को ढाई महीने तक रोक के रखा। जिला पंचायत से जनवरी महीने में ही DEO को एक करोड़ 52 लाख 98 हजार रूपये जारी किया गया था। लेकिन ढाई महीने तक शिक्षकों के खाते में एरियर्स का भुगतान नही किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला साल 2023 के जनवरी माह का है। 13 जनवरी 2023 को मुंगेली जिले में पदस्थ शिक्षक पंचायत संवर्ग के एरियर्स भुगतान के लिए जिला पंचायत ने डीईओं को एक करोड़ 52 लाख 98 हजार 214 रूपये जारी कर दिया था। मुंगेली की प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी सविता राजपूत के पास एरियर्स भुगतान के पैसे आने के बाद भी उन्होनेे समय पर उसे जारी नही किया। जिला पंचायत द्वारा चार बार पत्राचार कर एरियर्स भुगतान की जानकारी मांगी गयी। जिसके बाद जाकर प्रभारी डीईओं ने 17 मार्च 2023 को डीईओं ने बीईओं को एरियर्स की राशि भुगतान के लिए ब्लाॅकवार आबंटित किया गया। समय पर राशि आबंटन नही हो पाने के कारण विकासखंड स्तर पर भी एरियर्स भुगतान का काम पूरा नही किया जा सका।
लिहाजा 29 मार्च 2023 को डीईओं सविता राजपूत ने एक करोड़ 42 लाख 29 हजार 152 रूपये जिला पंचायत मुंगेली को समर्पण कर दिया। इस गंभीर लापरवाही की जानकारी मिलने पर प्रभारी डीईओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। लेकिन डीईओं ने अपनी गलती न मानते हुए इस पूरे प्रकरण में बीईओं पर लेटलतीफी का ठिकरा फोड़ दिया। जांच में प्रभारी डीईओं सविता राजपूत की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी.वर्मा ने एक्शन लेते हुए सविता राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसी महीने सविता राजपूत सेवानिवृत्त होने वाली थी। लेकिन रिटायरमेंट से ठीक पहले उनकी लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने उन पर निलंबन की गाज गिरा दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
