रायगढ़। Axix बैंक डकैती में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ की सीमा में बने चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक में सवार होकर झारखंड भाग रहे थे। बताया जा रहा है की आरोपियों से डकैती की पूरी रकम और सोना बरामद कर लिया है।
रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों रुपये की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डकैती के बाद सभी आरोपी रकम और ज्वेलरी को लेकर ट्रक क्रमांक OD09B3677 से झारखंड भाग रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे बलरामपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा पर चेक पोस्ट में 5 आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की रकम के साथ ज्वेलरी भी जप्त कर ली है। इसके अलावा हुंडई क्रेटा कार और घटना में उपयोग की गई वेपन भी बरामद की है। बताया जा रहा है की रायगढ़ के एसएसपी अपनी टीम के साथ बलरामपुर पहुंच चुके हैं। रायगढ़ पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट में विडियो शेयर करते हुए बताता है की ”एक्सिस बैंक डकैती में रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर लूटी गई शत प्रतिशत रकम लगभग 4.19 करोड़ और सोना लगभग 1.43 करोड़ कुल ₹5.62 करोड़ की बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को हथियार व वाहन समेत हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम और पते का खुलासा नहीं किया है। संभवतः आरोपियों को रायगढ़ लाने के बाद उन्हें मीडिया के सामने पेश करके मामले का खुलासा करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
