बिलासपुर। ग्राम पंचायत लोफंदी में ग्रामवासियों की समस्या दूर करने के लिए 200 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया। यह सीसी रोड 5 लाख रूपए की लागत से बनेगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के सतत प्रयासों से ही समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना पुरी होगी और जिला पंचायत क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी समन्वय के साथ एक दूसरे का सहयोग अत्यंत ही आवश्यक है।
आगे बताया कि ग्राम पंचायत लोफंदी की मुख्य बस्ती का यहां मार्ग क्रांकिट ना होने के कारण बरसात के समय में पानी भर जाने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना होती थी,आवागमन में भी ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था और अब सीसी रोड के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य सरकार ने ग्रामीण व किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
जिला पंचायत सदस्य गोदावरीबाई कमलसेन ने भी राज्य सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सरपंच रामाधार सुनहरे, पवन पाठक, इब्राहिम मेमन, सचिन धीवर, अजय सिंह के साथ ही भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
