बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में आशीर्वाद पैनल के अभी प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत हासिल की है। आशीर्वाद पैनल के इरशाद अली को अध्यक्ष पद के लिए 248 वोट मिले हैं। जबकि विजयकांत तिवारी को 58 वोट प्राप्त हुए हैं। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी निर्मल माणिक को 64 वोट से हो संतुष्ट करना पड़ा। इस तरह इरशाद अली 184 वोट से विजई हुए हैं। वही उपाध्यक्ष पद पर संजीव पांडे ने रमन किरण को लंबे मार्जिन से हराते हुए तगड़ी जीत हासिल की है। संजीव पांडे को 279 वोट मिले हैं जबकि रमन किरण को मात्र 88 मत ही प्राप्त हुए हैं। इसी तरह सचिव पद पर भी आशीर्वाद पैनल के ही दिलीप यादव को विजय मिली है।
सचिव पद के लिए दिलीप यादव को 236 वोट संदीप करिहार को 120 और शैलेंद्र पाठक को 22 वोट मिले हैं। जबकि सह सचिव पद पर दिलीप जगवानी ने जीत मिली है। दिलीप जगवानी को 237 वोट मिले जबकि राजेंद्र सिंह को 130 वोट मिले। इस तरह दिलीप जगवानी 107 वोटो से विजयी घोषित हुए।
उल्लेखनीय है कि आशीर्वाद पैनल के ही कोषाध्यक्ष पद पर प्रतीक वासनिक और कार्यकारिणी पद पर गोपीनाथ डे पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कशमकश भरे इस चुनाव में के लिए मतदान आज दोपहर को 12 बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलता रहा। चुनाव का पूरा कार्यक्रम मुख्य चुनाव अधिकारी महेश तिवारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी गुड्डा सदाफल की देखरेख में संपन्न हुआ। आज हुए चुनाव में प्रेस क्लब के कुल 447 सदस्यों में से 377 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
