बिलासपुर। शुक्रवार को सुबह चलती स्कूल वैन में आग लग गई। जिससे वैन में सवार एक छात्रा झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में सात बच्चे सवार थे। सभी को बाहर निकालकर ड्राइवर फरार हो गया। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ये वैन 7 बच्चों को लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रही थी। तभी तखतपुर मेन रोड में चलती वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी और बच्चों को बाहर निकालने लगा। हालांकि इस दौरान 14 साल की बच्ची आराध्या केशरवानी झुलस गई थी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पाइप फटने के बाद वैन में आग लगी थी। जिसके चलते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। आग ज्यादा भड़कती तो बच्चे वैन में फंस सकते थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
वैन में आग देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आग से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, बाकी के बच्चे अपने-अपने घर चले गए। इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आराध्या के पिता अतुल केशरवानी पटवारी हैं, उन्हें आसपास के लोगों ने वैन में आग लगने से आराध्या के झुलसने की जानकारी दी। खबर मिलते ही घबराए अतुल और परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत देखने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
