बिलासपुर। भारतीय इतिहास में हमारे महापुरूषों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। महात्मा गांधी का अहिंसा आंदोलन और सम्पूर्ण जीवन जानने का एनएसयूआई अवसर लेकर आया है। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध संभाग के सभी 310 कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट 2 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें महात्मा गांधी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता और विजेताओं का किस तरह से चयन किया जाएगा इसकी जानकारी छात्र नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर छाबड़ा ने बताया कि ऑनलाइन क्विज के लिए 30 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 2 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक खुला रहेगा।प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है। एनएसयूआई अटल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष राहुल हंसपाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कॉलेज स्टूडेंट को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अधिक से अधिक बताना है। भारत की आजादी में उनका योगदान नई पीढ़ी जान सके। उन्होंने कहा प्रोत्साहन के लिए प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार दूसरे स्थान के लिए 51 सौ और तृतीय स्थान पर आए विजेता छात्र को 31 सौ नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित कांफ्रेंस को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर ने भी संबोधित किया। विजेताओं का चयन करने निर्णायक मंडल का गठन करने सदस्यों ने जानकारी दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
