बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान घातक हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विवाद डी.जे. में नाचने से मना करने की बात को लेकर हुआ था। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकडी की बेठ, स्टील का पाईप राड किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कैलाश नगर ढेका सुरेश मौर्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.09.2023 को गांव के बाल गणेश उत्सव समिति ढेका के नाम से स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। विसर्जन के दौरान डीजे लगाकर लडके एवं महिलाओ के साथ नाचते गाते जा रहे थे। उसी समय दर्रीघाट के दो तीन लडके डीजे में डांस करने लगे। जब लडको के द्वारा मना किया गया तो आरोपी सिद्धांत उर्फ सिद्धू कुर्रे अपने साथियो को बताया कि ढेका के लोग डीजे में डांस करने से मना किये है और मुझे निकाल दिये मारपीट करने के लिये तैयार है कहकर अपने गांव एवं रिस्तेदार को बुलाया और ढेका बाजार अरपा पुल के सामने राहुल किराना दुकान के सामने पहुंचकर मारपीट किये हो कहर घातक हथियार लाठी डंडा, रॉड, बत्ता से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश मौर्य एवं उसके दोस्त विष्णु विश्वकर्मा, अमर मौर्य, संजू मिश्रा, ऋषभ मौर्य, मुकेश विश्वकर्मा विश्वा विश्वकर्मा, अनिल बघेल, सोनू विश्वकर्मा, तमन बघेल राहुल मौर्य, सौरभ मौर्य, अभिषेक मोर्य विशाल मौर्य, हरि गोड, रिंकू निषाद सहित कई लोगो को चोट आई। सुरेश के रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अप० क्र० 504 / 2023 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 307 भादवि का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के आला अधिकारियों को दी गई। तत्काल आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी में जुट गई जो मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 1. सिद्धांत उर्फ सिद्धू कुर्रे 2. रितेश धीरज, 3. श्याम बंजारे को पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकडी का बेठ, स्टील का पाईप राड आदि जप्त किया गया। मामले में आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपीः-
1. सिद्धांत उर्फ सिद्धू कुर्रे पिता जीत राम कुर्रे उम्र 24 साल साकिन दर्रीघाट थाना मस्तूरी बिलासपुर छ.ग.
2. रितेश धीरज पिता दीपक धीरज उम्र 21 साल साकिन दोमुंहानी आवासपारा थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
3. श्याम बंजारे पिता बीर सिंह उम्र 19 साल साकिन दर्रीघाट सोसायटी के पास थाना मस्तूरी बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि विदेशी राम साहू सउनि भरत लाल राठौर, प्र. आर. साहेब अली प्र. आर. किशन लाल नवरंग, आरक्षक उदय पाटले यशपाल टंडन का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
