बिलासपुर। नागरिक आपूर्ति निगम की पुनः जांच कराए जाने के खिलाफ नेता प्रतिपक्षक धरम लाल कौशिक की याचिका में आज बहस अधूरी रही। विशेष युगलपीठ ने शेष बहस के लिए मामले को 19 मार्च को रखने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में हुए नान घोटाला के मामले की फिर से जांच कराने प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। इसके खिलाफ नेता प्रतिपक्षक धरम लाल कौशिक ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि जिस मामले की पहले जांच हो गई है। न्यायालय में चालान भी पेश कर दिया गया है। उस मामले की फिर से जांच नही हो सकती है। सरकार दोषी अधिकारी को बचाने पुनः जांच कर रही है। यह पब्लिक मनी का दुरुपयोग है। इस पर रोक लगाने की मांग की गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने बहस की है। बहस पूरा नही होने पर कोर्ट ने मामले को शेष बहस के लिए 19 मार्च को रखा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
