बलौदा बाजार। पलारी विकासखंड के ग्राम वटगन में नवीन शासकीय महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने गई संसदीय सचिव शकुंतला साहू का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। बड़ी मुश्किल से अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए। ग्रामीण इस बात को लेकर भयंकर आक्रोशित थे की कार्यक्रम में गांव के सरपंच और उप सरपंच को नहीं पूछा गया।
पलारी विकासखंड के वटगन में शासकीय महाविद्यालय का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। लिहाजा कैंपस में नया भवन बनाया गया है। लेकिन लोकार्पण नही होने के कारण कॉलेज नए भवन में शिफ्ट नही हो रहा था। कॉलेज के छात्रों ने मांग की थी की आचार संहिता लगने के पहले भवन का लोकार्पण किया जाए, नही तो तीन चार महीने और अटक जाएगा। छात्रों की मांग पर आनन फानन में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया और क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। लेकिन अधिकारियों ने गांव के सरपंच, उप सरपंच समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पूछा तक नहीं। इस बात को लेकर गांव के सरपंच, उप सरपंच समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो गए। जैसे ही शकुंतला साहू लोकार्पण करने वटगन पहुंची ग्रामीणों ने उन्हे घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। गांव की महिलाएं उनकी गाड़ी के सामने आ गए, तब तहसीलदार और पुलिस ने महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को पकड़ – पकड़ कर हटाते रहे। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस में उन्हे बाहर में ही गाड़ी से उतारकर सुरक्षा के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले गए और नए भवन का लोकार्पण कराया गया। कुल मिलाकर अधिकारियों की लापरवाही के कारण संसदीय सचिव को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। क्योंकि लोकार्पण की पूरी व्यवस्था कार्ड बांटने से लेकर टेंट, बिजली, साउंड सिस्टम तक सभी व्यवस्था अधिकारियों को करना रहता है लेकिन अधिकारियों ने जल्दबाजी में गांव सरपंच कुमारी बाई, उप सरपंच उमेश यदू आदि को बुलाया ही नही। विरोध प्रदर्शन में शामिल सरपंच कुमारी बाई और उपसरपंच उमेश यदू का कहना था कि उद्घाटन समारोह में ग्राम के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं कर अपमान किया गया है। जिसका विरोध वे कर रहे है। साथ ही प्रसाशन के ऊपर गंभीर आरोप लगते हुये कहा.. की वहा मौजूद अधिकारि उनके पद को समाप्त करने की धमकी दे रहे है। कार्यक्रम में पहुंची विधायक शकुंतला साहू ने कहा कि छात्र छात्राओं की मांग थी कि जल्द से जल्द कॉलेज भवन का उद्घाटन कर दिया जाए जिससे आचार संहिता लगने से पहले उनका कॉलेज नवीन भवन में लगना शुरू हो जाए। छात्र-छात्राओं की मांग पर यह निर्णय लिया गया। आज जब यहां उद्घाटन हुआ तो छात्र और छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। साथ ही कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैवे नहीं चाहते कि कॉलेज भवन का उद्घाटन हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 4, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों ले रहे थे चढ़ावा …, पढ़े खबर…
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
