बिलासपुर। नेशनल हाईवे में लूट करने वाले 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 कार, 7 मोबाईल और 8 हजार रू नगद जप्त किए है। SSP रजनेश सिंह ने पीड़ित के खिलाफ भी जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए है। क्योंकि पीड़ित ने आरोपियों से झाड़ फूंक करने के लिए ढाई लाख रुपए लिए थे लेकिन वापस नहीं किया।
मिली जानकारी के अनुसार 1/2/26 को विजय कुमार राज उम्र 48 वर्ष सा तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा अपने 03 महिला रिश्तेदारों को स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 19 AE 3400 में लेकर बिल्हा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के गांव में मेला देखने गए थे। मेला देख कर वापस अपने गांव जा रहे थे कि रतनपुर के पहले नेशनल हाईवे में स्थित हाइवे किंग ढाबा के पहले पेशाब करने के लिए गाड़ी रोका, तभी अचानक 2 कार में आए और उसके साथ मारपीट की। उसकी कार स्विफ्ट डिजायर एवं कार में रखे 03 नग मोबाइल, गाड़ी में रखे महिला पर्श में रखे 7/8/हज़ार रुपए को लूटकर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध धारा 126(2), 309(4), 3, 5,BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश् एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविगीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी के लिए तत्काल टिम अंबिकापुर तरफ रवाना किया। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जिला कोरिया एवं अंबिकापुर से पकड़ लिया गया। सभी 04 आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी ने इन्हे तंत्र विद्या एवं पूजा पाठ से रूपये बढाये जाने के लालच मे विजय कुमार राज के बहकावे में आकर 2.5 लाख रूपये छल पूर्वक ठगी कर लिया था। जिसको वापस मांगने पर नहीं देने पर आरोपीगणों ने अपनी वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी 15 ई ए 2300 एवं अरटिगा क्रमांक सी जी 16 सी एम 4564 से उसका पीछा किया। रतनपुर के ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे में मारपीट कर स्वीप्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 19 बी ई 3400 एवं 03 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम लूटकर ले गए। आरोपीगणों से लूटे गये स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी 19 बी ई 3400 एवं 03 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 8000 रू जुमला कीमती 228000 रूपये जप्त की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयक्त 01 क्रेटा, 01अरटिगा कार एवं 04 नग मोबाईल जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस महानिरीक्षक) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि झाड़-फुक अथवा तंत्र विद्या से रूपये पैसे डबल करने का झांसा करने वालों के उपर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
नाम आरोपी :-
1. विद्यादास महंत पिता स्व . ग्वाल दास महंत उम्र 43 वर्ष पता सीतापुर खड़गांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा हाल मुकाम तहसील कार्यालय परिसर लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग.
2. रामसुन्दर पिता रामसाय उम्र 32 साल पता बनखेता खरवर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.
3. राजीव कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष पता हर्रापारा वार्ड नंबर 01 बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग.
4. गुलशन कुजुर पिता स्व सुशील कुजुर उम्र 47 वर्ष पता चरचा कालरी थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि मेलाराम कठोतिया, प्र. आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक शशिकांत तिवारी, मनीष जायसवाल, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
