बिलासपुर। पैसे को कई गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 2.50 लाख का 02 करोड बनाने के लिए ठगी करने का झांसा दिया है। पुलिस ने आरोपियो से 1,85,00 रूपये नगद जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शरडी पाण्डूपारा थाना चर्चा, जिला कोरिया बैकुण्ठपुर निवासी शिव कुमार चेरवा पिता स्व. विजय करन चेरवा ने 03.02.2026 का थाने में आकर लिखित शिकायत किया कि गुरूजी, सरपंच रिखीराम नवरंग, विमला बाई, बृहस्पति एवं ब्रीज बाई गोड और उसका ड्राईवर विजय राज एक राय होकर उन्हें पास डबल करने का झांसा दिया। इसके लिए उससे 2,50,000 रूपये लिए। लेकिन न पैसा डबल हुआ और न ही वापस किया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर मामले को विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बिल्हा ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियो की तलाश की और थाना लाकर रिखीराम नवरंग, विजय राज, बृजबाई गोड, विमला बाई, वृहस्पति बाई गोड से पूछताछ करने पर ठगी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी से झरन के नाम पर 2,50,000 रूपये लिए थे और दो करोड़ बनाने का वादा किया था। आरोपीगण से ठगी हुये रकम 1,85,000 रूपये जप्त कर 03.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपीगण – 1. रिखीराम नवरंग पिता झुंगूल नवरंग उम्र 52 वर्ष निवासी सम्बलपुरी थाना बिल्हा
जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. विजय राज पिता मुरित रमा राज उम्र 48 वर्ष निवासी तिवरता थाना दीपिका जिला कोरबा (छ.ग.)
3. बृजबाई गोड पति श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी माचाडोली बांगो थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)
4. विमला बाई पति देव कुमार उम्र 32 वर्ष निवाीस बिंझरा थाना कटघोरा जिला कोरा (छ.ग.)
5. वृहस्पति बाई गोड पति दाउ सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जुराली नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.)
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक अर्जुन जांगडे, संतोष मरकाम, म.आर. सुनीता पाटले व चन्दा यादव की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
