बिलासपुर। भारत शासन के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले में नशे के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने जागरूकता रथ को महापौर श्री रामशरण यादव ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगरपालिका, नगर पंचायत, नगर निगम तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नशे से होने वाले हानि तथा उसके दुष्परिणाम से लोगों को जागरूक करेगा। विभागीय कलाकारों द्वारा नशे से परिवार, समाज एवं देश पर होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। रथ में विभिन्न प्रकार के स्लोगन तथा छायाचित्र प्रदशित किये गये है। जैसे ‘हमने ठाना है, नशे का रोग मिटाना है नशा न खुद करें न करने दें” नशा को दूर भगाएं, सुखी स्वस्थ्य जीवन बनाएं।
इस अवसर पर परीविक्षा अधिकारी श्रीमती एस. रामेश्री, प्रमुख कलाकार विजय केशकर, एल.डी भांगे, दादूलाल बरेठ, राजेश सिसोदिया, केके कश्यप, जी.आर.चंद्रा, मनोज शर्मा, श्रीमती आकांक्षा साहू, डी.एल. साहू, गौरव साहू, किशुन यादव, उमेश कौशिक सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
