बिलासपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। जागरूकता फैलाने वाले पी.., पी.. के लोगो को जागरूक कर रहे है। जिस गाड़ी में घूम घूमकर जागरूकता फैलाया जा रहा है उसमें पीने और खाने दोनो की व्यवस्था की गई है। गाड़ी के अंदर झांकने से तो यही दिख रहा है। देखते है इस जागरूकता का क्या असर होता है।
जिले में पिछले कुछ महीनों से नशे के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जा रहा है। थानेदार रोज पउआ से लेकर लीटर और जेरिकेन में शराब पकड़ रहे है। ये बात अलग है की पांच सितारा बारों में सबकुछ उपलब्ध है। सबकुछ मतलब सबकुछ। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग से लेकर नुक्कड़ – नाटक तक चल रहा है। यही नहीं गांव – गांव में रथ चल रहा है। स्पीकर से लोगों को नशा करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प कराया जा रहा है। शहर में भी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कल ही रात में विशेष अभियान चलाकर 21 शराबियों को नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है और कार्रवाई की गई है। लेकिन वाह रे … नशे की लत…कितना भी समझा लो… जिसको पीना है वो तो पिएगा ही। शराब नहीं मिलेगा तो सेनेटाइजर पिएगा.. लेकिन पिएगा जरूर। अब एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें जिस गाड़ी में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है उसी गाड़ी में शराबखारी हो रही है। और हो भी क्यों नहीं … आखिर इससे सुरक्षित जगह मिल सकती है क्या ? सबको पता है और दिख भी रहा है कि गाड़ी में बड़े बड़े पोस्टर लगे है जिसमें लिखा है… हमने ये ठाना है नशे का रोग मिटाना है…, स्पीकर से जागरूक भी किया जा रहा है…। लेकिन उसी गाड़ी के अंदर रोज शराबखोरी हो रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सीपत क्षेत्र में निकली जागरूकता रथ में दिखाई दिया। गाड़ी के अंदर प्रचार करने वालों ने बकायदा चखना के साथ शराब की बोतल पहले से ही रख लिए है। जो आधा खाली हो चुका है और आशा भरा है। प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद थकान मिटाने की पूरी व्यवस्था गाड़ी में ही उपलब्ध है। अब जिस क्षेत्र में श्रम करने वाले रहेंगे वहां थकान मिटाने की व्यवस्था तो करना ही पड़ेगा। उम्मीद है जागरूकता फैलाने वाले पी.. पी..के नशे का रोग मिटाएंगे।
नोट :- तस्वीर वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर बनाई गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
