बिलासपुर- बिलासपुर नगर पालिक निगम को जल प्रबंधन कार्य के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। निगम सीमा में शामिल नवीन क्षेत्रों में पीने के शुद्ध पानी के लिए 28 करोड़ 93 लाख के कार्यों को शासन से मंजूरी मिली है। 15 वें वित्त आयोग टाईड ग्रांट जल प्रबंधन अंतर्गत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निगम सीमा में शामिल घुरू, खमतराई, बहतराई लिंगियाडीह, बिजौर कोनी और सकरी में इस मद के तहत कार्य किए जाएंगे। जल प्रबंधन कार्य के तहत नवीन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और पानी टंकी बनाया जाएगा,इसके लिए नगर निगम द्वारा कार्य योजना तैयार की जाएगी। निगम में शामिल नवीन क्षेत्रों में पानी की बड़ी योजना पर काम होने से एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
00 ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास
नगर निगम सीमा में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी के साथ अधोसंरचना के कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व में 21 करोड़ की लागत से सभी पुराने ग्राम पंचायतों में सड़क,पानी और बिजली के काम किए गए है। जिसमें प्रत्येक पूर्व ग्राम पंचायतों में डेढ़-डेढ़ करोड़ के कार्य किए गए है। इसके अलावा नवीन क्षेत्रों में मैकेनाइज्ड और मैन्युअल साफ-सफाई के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है।
00 प्रशासकीय स्वीकृति मिली है-कमिश्नर
निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने बताया की 7 नवीन क्षेत्र में जल प्रबंधन कार्य के लिए 15 वें वित्त से 28 करोड़ 93 लाख के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है,शीघ्र ही इस पर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
