बिलासपुर। उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने निर्देश है कि टीम पूरी सर्तकता, निष्पक्षता और मुस्तैदी से निगरानी करें। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता निगरानी टीम (एफएसटी) और स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) के सदस्य आपसी सांमजस्य से काम करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीम के सदस्यों को सख्त निर्देश दिए है कि कोई भी शिकायत प्राप्त होने एवं किसी माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहंुचे और शिकायत की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कोई भी शिकायत मिलने पर 100 मिनट में उसका अनुपालन करना है। उन्होंने कहा कि सभी सीविजिल ऐप डाउनलोड करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसटी टीम के सदस्यों को भी निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूरी निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं पुलिस की टीम में समन्वय होना चाहिए। एसएसटी की टीम नाकों पर बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें। वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच करेगा और इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आमजन के साथ सहजता से व्यवहार करें। अनावश्यक लोगों को परेशान न करें। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। बैठक में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
