बिलासपुर। रस्सी लेकर फांसी लगाने तहसील कार्यालय पहुंचे वकील को बचा लिया गया है। लेकिन वकील ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगा दिए है। अधिवक्ता का आरोप है कि पैसा लेने के बाद भी उसके मुवक्किल का पर्ची बनाकर नही दे रहा है।
गुरुवार को बिलासपुर तहसील कार्यालय में रोज की तरह कामकाज चल रहा था। तभी एक अधिवक्ता संतोष यादव रस्सी लेकर फांसी लगाने पहुंच गया। कार्यालय में अधिवक्ता चिल्ला चिल्लाकर खमतराई पटवारी पर पर्ची नही बनाने का आरोप लगा रहा था। जब उसने कार्यालय में ही फांसी लगाकर जान देने की बात की तो हड़कंप मच गया। किसी ने जाकर इसकी जानकारी तहसीलदार को दी तो वहां से दौड़ते भागते अधिकारी और उसके कर्मचारी बाहर निकले। किसी तरह कर्मचारियों ने उसके हाथ से रस्सी छीना और कारण पूछा। तब अधिवक्ता ने बताया कि खमतराई का पटवारी पर्ची बनवाने के लिए आठ हजार रुपए ले चुका है लेकिन पर्ची नही बना रहा है। महीनो हो गए चक्कर काटते। उनका मुवक्किल पर्ची के बारे पूछता है तो उनको क्या जवाब दूं। अब उनके सामने आत्महत्या करने के अलावा कुछ नही बचा है। तहसील कार्यालय में जब ये ड्रामा चल रहा था तो वहां मजमा लग गया था। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को मुंह छिपाते नही बन रहा था। इतने में वहां पटवारी पहुंच गया और पर्ची बनाकर तत्काल देने की बात करने लगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
