बिलासपुर। जिला साहू संघ भी समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को एमएलए टिकट दिलाने के लिए सामने आ गया है। संघ का दावा है कि अकेले बिलासपुर जिले में साहू वोटरों की संख्या 2 लाख से अधिक है। लोकसभा में 4 लाख से अधिक मतदाता रहते हैं।
संघ के जिला महामंत्री पप्पू साहू ने गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले की विधानसभा सीटों के चुनाव को साहू समाज काफी प्रभावित करता है। जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में साहू वोटरों की जनसंख्या काफी अधिक है। उन्होंने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से किसी भी एक विधानसभा सीट से समाज के सक्रिय सदस्य को टिकट देने की वकालत की है। दोनों पार्टियों से टिकट नहीं मिलने पर समाज का अगला कदम क्या होगा, इस सवाल पर उनका कहना था कि समाज के बड़े पदाधिकारी इस बारे में निर्णय लेंगे। अगर किसी सामाजिक व्यक्ति की आस्था किसी पार्टी विशेष से जुड़ी हुई तो उन पर किसी और का काम करने का दबाव नहीं डाला जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
